हरियाणा के विकास राणा ने स्वर्ण पदक जीता | 05 Jan 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में हरियाणा के एक किसान की 31 वर्षीय बेटी विकास राणा ने जर्मनी में क्रास कंट्री स्कीइंग (Cross Country Skiing) में चैंपियनशिप में देश के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

मुख्य बिंदु:

  • वह जींद के उचाना क्षेत्र के सुखैन खुर्द गाँव की रहने वाली हैं।
  • उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।
  • उन्होंने छोटी उम्र में ही स्कीइंग का अभ्यास शुरू कर दिया था और ज़्यादातर गुलमर्ग में अभ्यास करती थीं।

एशियाई खेल:

  • एशियाई खेल एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है, जो प्रत्येक चार वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
  • एशियाई खेलों का प्रतीक चिह्न उगते हुए सूरज के साथ एक-दूसरे से जुड़े हुए छल्ले हैं।
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त है।
  • एशियाई खेल महासंघ ने वर्ष 1951 से 1978 तक एशियाई खेलों के विनियमन का कार्य किया। वर्ष 1982 से एशियाई खेलों के विनियमन का कार्यभार एशियाई ओलंपिक परिषद द्वारा किया जाने लगा।
  • एशियाई खेल 2023 में भारत ने 107 पदक (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) जीते।