प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा की प्रीति लांबा को मिला एशियन गेम्स का टिकट

  • 12 Sep 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 सितंबर, 2023 को हरियाणा के चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे इंडियन ग्रां प्री-5 के दूसरे और आखिरी दिन देशभर के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न मुकाबलों में जीत दर्ज की, जिसमें राज्य की धावक प्रीति लांबा ने एशियन गेम्स के लिये क्वालीफाई किया।  

प्रमुख बिंदु 

  • खेल विशेषज्ञों ने बताया कि यहाँ की परफॉर्मेंस खिलाड़ियों को इस महीने चीन में होने वाली एशियन गेम्स में पदक जीतने में काफी मदद करेगी।  
  • विदित है कि दो दिवसीय इंडियन ग्रां प्री-5 में देशभर से 300 से अधिक टॉप रैंकिंग खिलाड़ी शामिल हुए हैं।  
  • ये रहे विजेता : 
    • दस हज़ार मीटर वॉक रेस (महिला वर्ग): उत्तर प्रदेश की बंधना पटेल 52.53.98 मिनट के साथ पहले स्थान, हरियाणा की मोनिका 57.36.87 मिनट के साथ दूसरे तथा हरियाणा की ही पिंकी 58.56.75 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
    • 400 मीटर हर्डल रेस (महिला वर्ग): तमिलनाडु की आर विथ्या रामराज 55.43 सेकेंड के समय के साथ पहले, कर्नाटक की सिंचल 58.46 सेकेंड के साथ दूसरे और पंजाब की रमनदीप कौर 1.01.02 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 
    • 3000 मीटर रेस (महिला वर्ग): हरियाणा की प्रीति लांबा विजेता रहीं और एशियन गेम्स के लिये क्वालीफाई किया। गुजरात की कालाबेन दूसरे स्थान पर रहीं। 
    • ट्रिपल जंप (महिला वर्ग): महाराष्ट्र की शरवरी पहले स्थान, पंजाब की निहारिका दूसरे स्थान तथा हरियाणा की काजल तीसरे स्थान पर रहीं। 
    • हैमर थ्रो (महिला वर्ग): उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी पहले, उत्तर प्रदेश की केएम रचना दूसरे तथा उत्तर प्रदेश की ही फतिमा तीसरे स्थान पर रहीं।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow