प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा सरकार ने कम जल आपूर्ति के आरोप से किया इनकार

  • 04 Jun 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों

हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के इस आरोप को खारिज कर दिया कि हरियाणा दिल्ली को आवंटित जल का हिस्सा नहीं दे रहा है

  • हरियाणा सरकार ने दिल्ली को तय मात्रा से ज़्यादा जल दिया है

मुख्य बिंदु:

  • दिल्ली इस समय जल की भारी कमी से जूझ रही है और दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर यमुना से ज़रूरी मात्रा में जल न छोड़ने का आरोप लगाया है।    
    • हरियाणा और दिल्ली के बीच जल विवाद इस क्षेत्र में संसाधन आवंटन तथा प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करता है।

यमुना नदी

  • परिचय
    • यमुना नदी उत्तरी भारत में गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
    • यह यमुना-गंगा मैदान का एक अभिन्न हिस्सा है, जो विश्व के सबसे व्यापक जलोढ़ मैदानों में से एक है।
  • उद्गम
    • इसका स्रोत निचले हिमालय पर्वतमाला में बंदरपूछ शिखर के दक्षिण-पश्चिमी किनारों पर 6,387 मीटर की ऊँचाई पर यमुनोत्री ग्लेशियर में है।
  • बेसिन
    • यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर बहने के बाद प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में संगम (जहाँ कुंभ मेला आयोजित होता है) पर गंगा से मिलती है।
    • महत्त्वपूर्ण बाँध: लखवार-व्यासी बाँध (उत्तराखंड), ताजेवाला बैराज बाँध (हरियाणा) आदि।
    • महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ: चंबल, सिंध, बेतवा और केन।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2