जल प्रबंधन के लिये हरियाणा को मिला पुरस्कार | 23 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

22 अगस्त, 2021 को हरियाणा के सिंचाई और जल संसाधन विभाग को केंद्रीय जल मंत्रालय के सहयोग से ‘एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन’ द्वारा प्लैटिनम श्रेणी में ‘एनर्जी एनवायरनमेंट फाउंडेशन ग्लोबल इनोवेशन इन वॉटर टेक्नोलॉजी अवार्ड 2021’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान हरियाणा को यह सम्मान दिया।
  • हरियाणा सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सतबीर कादियान ने बताया कि हरियाणा को यह पुरस्कार जल प्रबंधन की उत्कृष्ट योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मिला है। 
  • उन्होंने कहा कि राज्य की लिफ्ट नहर प्रणाली की लगातार सराहना हो रही है और इसकी जल प्रबंधन नीतियों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है।