जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

हरियाणा विधानसभा प्रोफाइल अवलोकन

  • 11 Oct 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में हरियाणा में नई विधानसभा का चुनाव हुआ, जिसमें आयु, संपत्ति और लिंग प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए।

प्रमुख बिंदु 

  • जनसांख्यिकी एवं आयु:
    • विधायकों की औसत आयु 55.6 वर्ष है, जो 2019 (54.8 वर्ष) से थोड़ी अधिक है।
    • सबसे युवा विधायक 25 वर्षीय आदित्य सुरजेवाला हैं और सबसे बुज़ुर्ग 80 वर्षीय रघुवीर सिंह कादियान हैं।
  • आपराधिक मामले:
    • 13 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं: कॉन्ग्रेस के 7, भाजपा के 3 और 3 निर्दलीय।
    • पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सबसे अधिक मामले (8) हैं।
  • धन एवं परिसंपत्तियाँ:
    • विधायकों की औसत संपत्ति वर्ष 2019 में 18.29 करोड़ रुपए से बढ़कर 24.87 करोड़ रुपए हो गई है।
    • सावित्री जिंदल (निर्दलीय, हिसार) 270.66 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सबसे धनी विधायक हैं।
    • सबसे कम धनी विधायक कपूर सिंह (भाजपा, बवानी खेड़ा) हैं, जिनकी संपत्ति 7.2 लाख रुपए है।
  • शिक्षा और व्यवसाय:
    • 61 विधायक कम से कम स्नातक हैं, तथा विधानसभा में दो-तिहाई सदस्य स्नातक हैं।
    • 44% सामाजिक/राजनीतिक कार्यों में, 41% व्यवसाय में तथा 27% कृषि में लगे हुए हैं।
  • महिला प्रतिनिधित्व:
    • महिला विधायकों की संख्या 9 से बढ़कर 13 हो गई है, जो वर्ष 2014 के रिकार्ड से मेल खाती है।
    • नई विधानसभा में महिलाओं की संख्या 14% है, जिनमें से 5 भाजपा से और 7 कॉन्ग्रेस से हैं।

HARYANA_ASSEMBLY_PROFILE

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2