हरतालिका तीज, 2024 | 06 Sep 2024

चर्चा में क्यों? 

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। वर्ष 2024 में यह दिवस 6 सितंबर को मनाया जाएगा।

प्रमुख बिंदु: 

  • "हरतालिका" का अर्थ: दो संस्कृत शब्दों से व्युत्पन्न: "हरत" (अपहरण) और "आलिका" (स्त्री मित्र)।
  • पृष्ठभूमि: भगवान शिव की भक्त देवी पार्वती को उनके पिता की इच्छा के अनुसार भगवान विष्णु से उनके विवाह से बचाने के लिये उनकी सहेलियों ने उनका अपहरण कर लिया था।
    • पार्वती ने भगवान शिव की मिट्टी की मूर्ति की पूजा की, जिससे वे प्रसन्न हुए और अंततः उनका विवाह हो गया।
    • महिलाएँ सुखी वैवाहिक जीवन के लिये देवी गौरी से आशीर्वाद लेने के लिये स्वर्ण गौरी व्रत रखती हैं।
  • उत्तर भारतीय राज्यों में प्रमुख: राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड।
    • दक्षिण भारतीय राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इसे गौरी हब्बा के नाम से भी जाना जाता है।
  • तीज त्योहार: तीन मुख्य तीज त्योहारों में से एक, हरियाली तीज और कजरी तीज के साथ, सावन एवं भाद्रपद के महीनों में मनाया जाता है।