बलरामपुर ज़िले के स्काउट-गाइड के छात्र राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित | 11 Sep 2021

चर्चा में क्यों?

10 सितंबर, 2021 को भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त और संसदीय सचिव विनोद सेवालाल चंद्राकर के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन राज्यपाल दरबार हॉल, रायपुर में किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • इस सम्मान समारोह में बलरामपुर ज़िले के स्काउट देव नारायण नेटी, राजकमल गुप्ता, रजनीश कुमार सिंह, सूर्यदेव कुशवाहा को राज्यपाल अनुसुइया उईके द्वारा राज्यपाल प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • बलरामपुर ज़िले के शिक्षा अधिकारी बी.एक्का एवं स्काउट-गाइड के समस्त पदाधिकारियों के निरंतर प्रयास से बलरामपुर ज़िले के बच्चों को पहली बार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • स्काउट-गाइड ज़िला संगठन आयुक्त जयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि स्काउट-गाइड को उत्कृष्ट कार्यों के लिये हमेशा शासन-प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है और इस वर्ष की भाँति आने वाले वर्षों में भी स्काउट-गाइड के छात्रों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित कराने का प्रयास किया जाएगा।