राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और बहादुर बच्चों को किया सम्मानित | 27 Jan 2022

चर्चा में क्यों? 

26 जनवरी, 2022 को राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पुलिस परेड ग्राउंड में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक अलंकरण से सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार से कोरबा के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे एवं धमतरी ज़िले के मास्टर शौर्य प्रताप चंद्राकर को सम्मानित किया।
  • राज्यपाल ने 21 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इनमें कमलोचन कश्यप (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बीजापुर), सुरेश लकड़ा (उप पुलिस अधीक्षक, रायगढ़), संजय पोटाम (उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा), लक्ष्मण केंवट (निरीक्षक, राजनांदगांव), ओंकार सिंह दीवान (उप निरीक्षक, कोण्डागांव), बीजाराम तामो (प्रधान आरक्षक, बीजापुर), उमा शंकर राठौर (निरीक्षक, रायपुर), चेतन लाल बेलेन्द्र (प्रधान आरक्षक एसटीएफ बघेरा, दुर्ग) तथा मानिक लाल कोरेटी (प्रधान आरक्षक, सुकमा) शामिल हैं।
  • इसी प्रकार मोहन लाल निषाद (निरीक्षक, बीजापुर), बृज लाल भारद्वाज (निरीक्षक बिलासपुर), कमलेश कुमार रात्रे (सहायक प्लाटून कमांडर एटीएफ बघेरा, दुर्ग), सोमारू राम यादव (आरक्षक, सुकमा), आशीष सिंह राजपूत (उप निरीक्षक, बलौदाबाजार), इंद्र कुमार शिवानी (कंपनी कमांडर एसटीएफ बघेरा, दुर्ग), विन्टन कुमार साहू (निरीक्षक, बलौदाबाज़ार), अश्वनी राठौर (उप निरीक्षक रायपुर), जीतेंद्र कुमार डहरिया (उप निरीक्षक, राजनांदगांव), दिनेश पुरेना (उप निरीक्षक, राजनांदगांव), विरासत कुजूर (उप निरीक्षक, बीजापुर), शहीद मुरली ताती (सहायक उप निरीक्षक, बस्तर) को भी पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।
  • राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के पुलिस पदक से उदयभान सिंह चौहान (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी पुलिस मुख्यालय रायपुर) को सम्मानित किया। 
  • राज्यपाल ने 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया। इनमें यदुराम तिर्की (उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, बघेरा दुर्ग), मनीष परमानंद (उप पुलिस अधीक्षक, सरगुजा), श्रीराम वर्मा (सहायक सेनानी, बीजापुर), डिलेश्वर प्रसाद साहू (उप निरीक्षक, रायगढ़), अवधेश कुमार चौहान (उप निरीक्षक, कांकेर), प्रेमसाय भगत सहायक (उप निरीक्षक, रायगढ़), दृगपाल प्रसाद तिवारी (प्रधान आरक्षक दुर्ग), प्रहलाद सिंह गागड़ा (प्रधान आरक्षक, जगदलपुर), मदनमोहन पटेल (प्रधान आरक्षक, सकरी बिलासपुर), अवकाश राम नरेटी (प्रधान आरक्षक, कांकेर) शामिल हैं।
  • राज्यपाल ने 6 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया। इनमें सुरेश प्रसाद गौतम (चीफ इंस्ट्रक्टर, नगर सेना रायपुर), मोती लाल साहू (सब इंस्पेक्टर, नगर सेना रायपुर), भोगेंद्र गोग (हवलदार, नगर सेना, दंतेवाड़ा), जोधन लाल साहू (हवलदार, नगर सेना, बलौदाबाज़ार), रेणु लोखेण्डे (लांस नायक, नगर सेना, रायपुर), सुरेंद्र देवांगन (सैनिक, नगर सेना, राजनांदगांव) शामिल हैं। 
  • राज्यपाल ने 7 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया। इनमें श्रीरोद्र कुमार साहू (उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर), गंगा धुर्वे (निरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर), कन्हैया लाल यादव (प्रधान आरक्षक, 11 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर), गंगा प्रसाद यादव (प्रधान आरक्षक, क्र.149 राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी), कन्हैया लाल यादव (प्रधान आरक्षक, 6 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर), जीत कुमार देवांगन (सूबेदार, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर), कमलेश कुमार सोनबोईर (उप निरीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव) शामिल हैं। 
  • इसके अलावा राज्यपाल ने दो जेल प्रहरियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक से सम्मानित किया। इनमें संतराम पुरेना (ज़िला जेल बेमेतरा) तथा लेखराम धुरंधर (केंद्रीय जेल रायपुर) शामिल हैं।