हरियाणा के 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के वयस्क नागरिकों को मुफ्त लगेगी बूस्टर डोज | 26 Apr 2022

चर्चा में क्यों? 

25 अप्रैल, 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कोविड रोधी टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 वर्ष से 59 वर्ष के आयु वर्ग के वयस्क नागरिकों के लिये मुफ्त बूस्टर खुराक की घोषणा की 

प्रमुख बिंदु 

  • पात्र लाभार्थी हरियाणा के किसी भी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी से 250 रुपए की बूस्टर खुराक मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।  
  • हरियाणा राज्य में उक्त आयु वर्ग के लगभग 1.2 करोड़ लाभार्थी हैंइस पर लगभग 300 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा, जिसे राज्य द्वारा कोविड राहत कोष से वहन किया जाएगा
  • उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक कुल 2 करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली खुराक और करीब 1 करोड़ 88 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैंसाथ ही, राज्य में अब तक करीब 3,71,700 बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं