गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों का नेशनल मल्लखंभ चैंपियनशिप के लिये चयन | 19 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 18 सितंबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल मल्लखंभ चैंपियनशिप के लिये हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • कोच अनिल कुमार ने बताया कि मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 14-15 सितंबर को फरीदाबाद में हरियाणा स्टेट मल्लखंभ स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया, इसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड सहित कुल 14 पदक गुरुकुल के नाम किये।
  • गुरुकुल के छात्र गौरव आर्य ने अलग-अलग कैटेगरी में 3 गोल्ड, हार्दिक ने एक गोल्ड और एक सिल्वर, रूषित ने एक गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी के साथ आनंद ने सिल्वर और हशरत ने ब्रांज मेडल हासिल किया। इनमें गौरव आर्य, रूषित आर्य, हार्दिक और आनंद का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिये हुआ है।