देश में पहली बार BRO ने चमोली में खोला कैफे | 08 May 2023

चर्चा में क्यों?

7 मई, 2023 को मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 64वें स्थापना दिवस पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भटे ने उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली ज़िले के पांडुकेश्वर में देश में बीआरओ के पहले कैफे का वर्चुअली उद्घाटन किया। 

प्रमुख बिंदु  

  • बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। 
  • बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।  
  • देश में जहाँ भी बीआरओ की सड़कें हैं, उनके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे।