वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2022 | 16 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

14 फरवरी, 2022 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह का औपचारिक उद्घाटन झारखंड में आरबीआई, राँची मुख्यालय के महाप्रबंधक संजीव सिन्हा द्वारा किया गया। 

प्रमुख बिंदु  

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) देश भर में एक विशेष विषय पर वित्तीय शिक्षा संदेशों का प्रचार करने के लिये 2016 से हर साल वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) आयोजित कर रहा है।
  • इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय ‘गो डिजिटल, गो सिक्योर’ है, जो 14 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा।
  • वित्तीय साक्षरता सप्ताह के दौरान आरबीआई तीन संदेश- डिजिटल लेन-देन की सुविधा, डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा और ग्राहकों की सुरक्षा प्रसारित करेगा।
  • RBI द्वारा वित्तीय साक्षरता के लिये कुछ अन्य उपाय भी किये गए हैं, जैसे-
    • भारतीय रिज़र्व बैंक ने FAME (वित्तीय जागरूकता संदेश) पुस्तिका का तीसरा संस्करण जारी किया है, जिसका उद्देश्य आम जनता को  बुनियादी वित्तीय साक्षरता संदेश प्रदान करना है।
    • वित्तीय साक्षरता से संबंधित विषयों पर आम जनता के हित के लिये ऑडियो विजुअल तैयार किये गए हैं। ये ऑडियो विजुअल ‘बेसिक फाइनेंशियल लिटरेसी’, ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ और ‘गोइंग डिजिटल’ पर हैं।