नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तर प्रदेश

रंग, रसायन और हस्तशिल्प पर प्रदर्शनी

  • 19 Feb 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हस्तशिल्प, रंग और रसायन तथा परिधान प्रौद्योगिकी पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

मुख्य बिंदु 

  • आयोजन के बारे में: 
    • इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत टेक्स 2025 के तहत किया गया, जबकि वृहद् कार्यक्रम भारत मंडपम, नई दिल्ली में 14 से 17 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया।
    • यह प्रदर्शनी उद्योगों को नए व्यापारिक अवसर, उत्कृष्टता प्रदर्शन, स्थायित्व और नवाचार के जरिये समग्र विकास और प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देती है।
  • इसमें आयोजित कार्यक्रम चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित थे:
    • गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो (GTE) 2025 - अत्याधुनिक मशीनरी, प्रक्रियाओं और समाधानों का प्रदर्शन।
    • डाईकेम वर्ल्ड भारत टेक्स 2025 - प्रकृति अनुकूल रंगों, रसायनों और कच्चे माल पर केंद्रित प्रदर्शनी।
    • हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी - हस्तनिर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी।
    • इंडिया सोर्सिंग कॉन्क्लेव (ISC) - सोर्सिंग कंसल्टेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मेलन।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2