रीवा में ईको-पार्क का हुआ लोकार्पण | 25 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 24 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में ईको-पार्क का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • मध्य प्रदेश ईको-पर्यटन विकास बोर्ड एवं रीवा लीजर प्राइवेट लिमिटेड के मध्य रीवा शहर में बीहर ईको-पर्यटन एवं एडवेंचर पार्क का निर्माण डीबीएफओटी मॉडल पर जन-भागीदारी से किया गया है।
  • रीवा शहर से निकलने वाली बीहर नदी के टापू पर 5.20 हेक्टेयर भूमि पर यह ईको-पार्क विकसित किया गया है।
  • इस ईको पार्क से पर्यटन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यहाँ रोज़गार के अवसरों का भी सृजन होगा।
  • उल्लेखनीय है कि महानगर की तर्ज पर रीवा में निजी पूंजी निवेश से बना ईको-पार्क प्रदेश का पहला ईको-पार्क है।
  • 5.20 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित विश्व स्तरीय ईको-पार्क के निर्माण में ईको टूरिज़्म बोर्ड व वन विभाग का सहयोग है, जिसमें देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक को ध्यान में रखकर सुविधाएँ विकसित की गई हैं।
  • ईको-पार्क में जिप लाइन, स्काई साइकिलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कमांडो क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, रोप कोर्स, छोटे बच्चों के लिये अत्याधुनिक झूले के साथ कई मनोरंजक सुविधाएँ हैं। पर्यटकों के लिये शानदार विश्व-स्तरीय कैफे, मल्टी क्यूजिन रेस्टोरेंट हैं। जिसमें विंध्य के व्यंजनों के अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ भी पर्यटक उठा सकेंगे।