ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी के मरीज़ों को मिलेगी 2500 रुपए पेंशन | 28 Dec 2022

चर्चा में क्यों?

27 दिसंबर, 2022 को हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी सहित दुर्लभ रोगों से पीड़ित रोगियों को 2500 रुपए प्रति माह पेंशन दिये जाने की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु 

  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में इस बीमारी के मरीज़ों की संख्या 400 से 500 है।
  • उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्य डयूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी पीड़ितों को मासिक पेंशन दे रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि दुर्लभ रोगों की राष्ट्रीय नीति 2021 के तहत डयूकेन डस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी सहित दुर्लभ रोगों से पीड़ित रोगियों को उत्कृष्ट केंद्रों में उपचार के लिये 50 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
  • केंद्र सरकार ने इसके लिये 10 एक्सीलेंस सेंटर बनाए हैं। पीजीआई चंडीगढ़ भी उनमें शामिल है।