प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

उत्तराखंड में छात्रों के लिये द्विभाषीय पुस्तकें

  • 31 May 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

देश में अपनी तरह की पहली पहल के तहत उत्तराखंड सरकार वर्तमान शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को द्वि-भाषा विज्ञान पुस्तकें उपलब्ध कराएगी।

प्रमुख बिंदु:

  • छठी से आठवीं कक्षा के लिये विज्ञान की, जबकि उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिये भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की तीन अलग-अलग द्विभाषीय पुस्तकें होंगी।
  • राज्य शिक्षा विभाग के अनुसार, दोहरी भाषाओं में तैयार और मुद्रित पुस्तकें शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले सभी राज्य संचालित स्कूलों में पहुँचा दी गई हैं। ये पुस्तकें हिंदी या अंग्रेज़ी भाषा में अलग-अलग प्रकाशित नहीं की गई हैं बल्कि प्रत्येक भाग एक ही पाठ्यक्रम का पालन करता है और दोनों भाषाओं में आसन्न पृष्ठों पर दिये गए हैं।
  • उत्तराखंड के चुनिंदा 800 सरकारी स्कूलों में जल्द ही दो-दो स्मार्ट क्लास होंगी। सभी 1,600 स्मार्ट क्लास को तारों के ज़रिए आपस में जोड़ा जाएगा।
  • स्कूलों को उच्च तकनीक वाले डिजिटल उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा, जिनमें बड़ी स्क्रीन, ऑनलाइन 3D शिक्षा मॉड्यूल,  इंटरनेट सेवाएँ और अन्य तकनीकें एवं राजपत्र शामिल होंगे।






close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow