मिशन कर्मयोगी के तहत डॉ.एस.एस. ने ट्रेनिंग मॉड्यूल का किया शुभारंभ | 02 May 2023

चर्चा में क्यों?

1 मई, 2023 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में मिशन कर्मयोगी के तहत राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी द्वारा तैयार ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शीघ्र iGOT पोर्टल पर ऑनबोर्ड किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि iGOT पोर्टल पर ऑनबोर्ड होने के लिये सभी विभागों के नोडल अधिकारी शीघ्र नामित किये जाएँ।
  • महानिदेशक डॉ. आर. एस. टोलिया व उत्तराखंड प्रशासन अकादमी बी. पी. पांडेय के अनुसार iGOT पोर्टल पर अभी तक 72 में से 36 विभाग ऑनबोर्ड हो गए हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिये प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिसे विभागीय कर्मी सरकारी ईमेल आईडी के माध्यम से ईलर्निंग सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।
  • जिन विभागों के पास पहले से अपनी प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध हैं, वे इस पोर्टल पर अपलोड की जा सकेगी, ताकि सभी कर्मियों को आसानी से प्राप्त हो सके। पोर्टल पर अब तक 120 प्रशिक्षण मॉड्यूल अपलोड किये जा चुके हैं, अगले माह तक जिनकी संख्या लगभग 200 हो जाएगी।