धन्वंतरी पुरस्कार | 04 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
राजस्थान के नाड़ी वैद्य ताराचंद शर्मा को भारत सरकार द्वारा आयुर्वेद के सर्वोच्च 'धन्वन्तरि' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- पुस्कार राशि:
- उन्हें पुरस्कार स्वरूप पाँच लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो।
- आयोजन:
- वैद्य शर्मा को यह पुरस्कार 20 फरवरी 2025 को मुंबई (महाराष्ट्र) में धन्वंतरी पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान केंद्रीय आयुषमंत्री द्वारा प्रदान किया।
- विजेता के बारे में:
- ताराचंद शर्मा झुंझुनू ज़िले के बिसाऊ कस्बे के निवासी हैं। इससे पहले भी वे आयुर्वेद क्षेत्र में अनेक पुरस्कार एवं उपाधियों से सम्मानित किये जा चुके हैं।
- वे एक प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य हैं।
- ताराचंद शर्मा द्वारा लिखित कई पुस्तकें विभिन्न आयुर्वेद विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित हैं।
आयुर्वेद
- आयुर्वेद शब्द आयु और वेद से मिलकर बना है। आयु का अर्थ है जीवन, वेद का अर्थ है विज्ञान या ज्ञान, इस तरह आयुर्वेद का अर्थ है जीवन का विज्ञान।
- आयुर्वेद में सभी जीवित चीजें शामिल हैं, चाहे वे मानव हों या गैर-मानव।
- इसे तीन मुख्य शाखाओं में विभाजित किया गया है
- नर आयुर्वेद: मानव जीवन से संबंधित।
- सत्व आयुर्वेद: पशु जीवन और उसके रोगों से संबंधित।
- वृक्ष आयुर्वेद: पौधे के जीवन, उसके विकास और रोगों से संबंधित।
- आयुर्वेद न केवल चिकित्सा की एक प्रणाली है, बल्कि पूर्ण सकारात्मक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उपलब्धियों के लिये जीवन जीने का एक तरीका भी है।