‘टाइगर रिज़र्व के बफर क्षेत्रों का विकास’ योजना
चर्चा में क्यों?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2027-28 के लिये नवीन योजना "टाइगर रिज़र्व के बफर क्षेत्रों का विकास" के लिये 145 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य बिंदु:
- योजना के बारे में:
- यह योजना प्रदेश के 9 टाइगर रिज़र्व से लगे बफर क्षेत्रों में लागू की जाएगी।
- इसका उद्देश्य बाघों और अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना तथा पर्यावरणीय सततता को बढ़ावा देना है।
- योजना के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य किये जाएंगे:
- संवेदनशील क्षेत्रों में चेनलिंक फेसिंग (बाड़बंदी) का निर्माण किया जाएगा ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके।
- वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिये और अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- चारागाहों एवं जल स्रोतों का विकास किया जाएगा, जिससे जानवरों को प्राकृतिक संसाधन सुलभ हों।
- वन्य प्राणियों का उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की जाएगी ताकि रोगों के प्रसार को रोका जा सके।
- इसके अतिरिक्त, स्थानीय नागरिकों को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल का उन्नयन किया जाएगा, जिससे उनके लिये वैकल्पिक आजीविका के साधन तैयार किये जा सकें।
- पिछले 4 वर्षों में प्रदेश में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है, जो वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
मध्य प्रदेश के टाइगर रिज़र्व
क्र.सं.
|
टाइगर रिज़र्व
|
अधिसूचना वर्ष
|
क्षेत्र (ज़िला)
|
1.
|
कान्हा टाइगर रिज़र्व
|
2007
|
मंडला और बालाघाट
|
2.
|
पेंच टाइगर रिज़र्व
|
2007
|
सिवनी
|
3.
|
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व
|
2007
|
उमरिया
|
4.
|
सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व
|
2007
|
नर्मदापुरम
|
5.
|
पन्ना टाइगर रिज़र्व
|
2007
|
पन्ना
|
6.
|
संजय-दुबरी टाइगर रिज़र्व
|
2011
|
सीधी
|
7.
|
वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व
|
2023
|
दमोह और सागर
|
8.
|
रातापानी टाइगर रिज़र्व
|
2024
|
रायसेन और सीहोर
|
9.
|
माधव टाइगर रिज़र्व
|
2025
|
शिवपुरी
|
|
