प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

दिल्ली-हरियाणा जल संकट

  • 19 Jun 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में दिल्ली के जल मंत्री ने वज़ीराबाद बैराज का दौरा किया और हरियाणा सरकार से यमुना नदी में जल छोड़ने की अपील की।

मुख्य बिंदु:

  • वज़ीराबाद बैराज को हरियाणा से जल की आपूर्ति होती है जो चंद्रावल, ओखला और वज़ीराबाद के जल उपचार संयंत्रों में जाता है।
  • हरियाणा और दिल्ली के बीच जल विवाद क्षेत्र में संसाधन आवंटन तथा प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर किया जाता है।

यमुना नदी

  • परिचय
    • यमुना नदी उत्तर भारत में गंगा की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
    • यह विश्व के व्यापक जलोढ़ मैदानों में से एक यमुना-गंगा मैदान का एक अभिन्न भाग है।
  • स्रोत
    • इसका स्रोत निचली हिमालय पर्वतमाला में बंदरपूंँछ शिखर के दक्षिण-पश्चिमी किनारों पर 6,387 मीटर की ऊँचाई पर यमुनोत्री ग्लेशियर में स्थित है।
  • बेसिन
    • यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से प्रवाहित होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम (जहाँ कुंभ मेला आयोजित होता है) स्थल पर गंगा में मिल जाती है।
  • महत्त्वपूर्ण बाँध: लखवार-व्यासी बाँध (उत्तराखंड), ताज़ेवाला बैराज बाँध (हरियाणा) आदि।
  • महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ: चंबल, सिंध, बेतवा और केन
  • यमुना नदी से संबंधित सरकारी पहल: 
    • यमुना एक्शन 
    • फरवरी 2025 तक यमुना को साफ करने के लिये दिल्ली सरकार की छह सूत्री कार्य योजना

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2