प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


उत्तराखंड

देहरादून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

  • 12 Dec 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

11 दिसंबर, 2022 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून के धाकड़ बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

प्रमुख बिंदु  

  • विदित है कि कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये उनको टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बता दें कि अभी तक उन्हें भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने यानी पदार्पण करने का मौका नहीं मिल पाया है।
  • क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि अभिमन्यु ने बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 में कप्तान के रूप में लगातार दो शतक लगाकर मजबूत दावेदारी पेश की थी। उन्हें इसी प्रदर्शन का इनाम मिला है।
  • ज्ञातव्य है कि 27 वर्षीय अभिमन्यु ने मात्र सात वर्ष की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। अभिमन्यु ने प्रथम श्रेणी में 78 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3376 रन हैं। उनका औसत 2 और स्ट्राइक रेट 82.2 है। 28 टी-20 मैचों में 38.3 की औसत और 121.5 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 728 रन बनाए हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow