आदिवासियों के लिये सैटेलाइट चैनल | 10 Aug 2021

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी समुदाय के लिये उनकी अपनी भाषा का पहला सैटेलाइट टीवी चैनल ‘ट्राइव टीवी’ लॉन्च किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • यह चैनल संथाली भाषा में प्रसारित होगा। बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर के रायगंज में इस चैनल का मुख्यालय होगा तथा कल्याणी सोल्वेक्स नामक संस्था इसका संचालन करेगी।
  • उल्लेखनीय है कि संथाली भारतीय संविधान में अधिसूचित 22 भाषाओं में से एक है।
  • संथाली के बाद ट्राइव टीवी की योजना अन्य लोकप्रिय जनजातीय भाषाओं, जैसे- मुंडारी, कुडुख आदि में भी लॉन्च की जाएगी।
  • ट्राइव टीवी का केंद्रबिंदु, झारंखड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल आदि राज्यों पर होगा।