प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत राज्यस्तरीय कार्यक्रम के पोस्टर (लोगो) का किया लोकार्पण

  • 14 Aug 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 अगस्त, 2023 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किये गए नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत राज्यस्तरीय कार्यक्रम के पोस्टर (लोगो) का लोकार्पण किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जल्द ही स्टेट टास्क फोर्स का राज्य स्तर और ज़िला स्तर पर गठन किया जाएगा। इसमें साधु-संतों, सामाजिक संस्थाओं, पुलिस, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ-साथ नशे के खात्में में कार्य करने के इच्छुक लोगों को भी शामिल किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा नशा मुक्ति दिवस 26 जून, 2023 को राज्यस्तरीय नशा मुक्ति अभियान का आरंभ किया गया था।
  • नशा मुक्ति के लिये प्रदेश में किसी भी तरह की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु प्रदेश सरकार सामाजिक संस्थाओं को पूर्णरूप से सहयोग प्रदान करेगी।
  • इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने पोस्टर (लोगो) का लोकार्पण किया और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से संचालित की जा रही गतिविधियों के लिये विश्व शिक्षा निकेतन और सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन तथा करुणा वेलफेयर ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की।
  • विश्व शिक्षा निकेतन की अध्यक्ष डॉक्टर साध्वी अमृता दीदी, सनराइज ग्लोबल फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने हेतु सामाजिक जागरूकता के लिये नुक्कड़ नाटक (मंच) प्रतियोगिता (विद्यालय और महाविद्यालय) का आयोजन प्रदेशभर में करवाया जाएगा।
  • प्रतियोगिता का समापन विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी, 2024 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2