प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन

  • 03 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

30 सितंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में  प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया। इंदौर के विकास के लिये 1483 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • इसमें मुख्य रूप से इंदौर के पहले मल्टी लेयर फ्लाईओवर का भूमिपूजन भी शामिल है। इसे मिलाकर कुल चार फ्लाई ओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन हुआ। उन्होंने लगभग 80 करोड़ रुपए लागत की 7 सड़कों का लोकार्पण भी किया।  
  • कुल 1400 करोड़ रुपए लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 83.48 करोड़ रुपए लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। 
  • मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अधोसंरचना उन्नयन हेतु कुल 192.24 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 321 बिस्तरीय नवीन कैंसर अस्पताल भवन, 50 बिस्तरीय सीसीएचबी यूनिट, 1000 सीटेड ऑडिटोरियम, विभिन्न चिकित्सा विभागों हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। 
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर के मूसाखेड़ी चौराहे पर 67 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 6 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।  
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मूसाखेड़ी रोड का लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाई ओवर बनने से राहगीरों को टैफिक जाम से निजात मिलेगी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow