मुख्यमंत्री ने 251 योजनाओं की रखी आधारशिला, 17 योजनाओं का किया उद्घाटन | 07 Jul 2022

चर्चा में क्यों?

6 जुलाई, 2022 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया।

प्रमुख बिंदु

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 00 लाख रुपए की लागत से बने नए समाहरणालय का उद्घाटन एवं 5801.90 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गोड्डा पुलिसलाइन का शिलान्यास किया।
  • मुख्यमंत्री द्वारा कुल 17 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनकी कुल लागत 80 लाख रुपए है, वहीं उन्होंने 251 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 15397.84 लाख रुपए है।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1345 लाभुकों के बीच सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 28 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रखंड और पंचायतों में भी मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे, जिनमें निजी विद्यालयों की तरह सभी सुविधाएँ मिलेंगी।