मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ | 03 Oct 2023

चर्चा में क्यों?

2 अक्तूबर, 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ज़िले के नगर पालिका अमलेश्वरडीह में राज्य स्तरीय एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  

प्रमुख बिंदु  

  • गौरतलब है कि शिव शक्ति क्रीडा मंडल और नगर पालिका अमलेश्वरडीह छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्त्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 
  • राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 64 टीम भाग ले रही हैं। जिसमें से पुरुष वर्ग की 40 और महिला वर्ग की 24 टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल टीमों के लिये आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा। 
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टेनिस, तीरंदाजी, हॉकी सहित विभिन्न खेल अकादमियों की शुरुआत की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिये हो रहा है।  
  • उन्होंने कहा कि परंपराओं को सहेजने के क्रम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की गई है और भौंरा, बाटी, पिट्ठूल, कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी जैसे परंपरागत खेलों को इसमें शामिल किया है।