छत्तीसगढ़ सरकार एवं ऑपरेशन प्रहार | 24 Jul 2024

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ में प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने के बाद से नक्सलियों की हत्या, गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण में पाँच गुना वृद्धि हुई है।

  • इसके साथ ही राज्य की मनमानी शक्ति और "ऑपरेशन प्रहार" के तहत फर्ज़ी मुठभेड़ों के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

मुख्य बिंदु

  • ऑपरेशन प्रहार: यह छत्तीसगढ़ में माओवादियों के विरुद्ध चल रहा एक आतंकवाद विरोधी अभियान है।
  • उद्देश्य और रणनीति: ऑपरेशन प्रहार का मुख्य लक्ष्य प्रमुख माओवादी नेताओं को निशाना बनाना तथा उन्हें निष्प्रभावी करना है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे स्थानीय युवाओं का ज़बरन मत परिवर्तन (ब्रेनवॉश) कर रहे हैं और उन्हें भर्ती कर रहे हैं।
    • हाल ही में इस अभियान को और तेज़ कर दिया गया है तथा इसे पूरे छत्तीसगढ़ में विस्तारित किया जाएगा।
  • स्थानीय आबादी पर प्रभाव: हालाँकि यह अभियान माओवादी विद्रोहियों को लक्ष्य करता है, लेकिन स्थानीय आदिवासी समुदायों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंताएँ हैं तथा ऐसी खबरें हैं कि अभियान के दौरान गैर-माओवादी आदिवासी भी प्रभावित हुए हैं।