प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

निगम, मंडल, प्राधिकरण, आयोग, कमेटी और बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को कैबिनेट एवं राज्य मंत्री का दर्जा

  • 03 Apr 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

31 मार्च, 2023 को मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर प्रदेश के निगम, मंडल, प्राधिकरण, आयोग, कमेटी और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को क्रमश: कैबिनेट एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।  

प्रमुख बिंदु 

  • सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित निगम/मंडल/प्राधिकरण/आयोग/कमेटी/बोर्ड के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है-
    • कृष्ण मोहन सोनी - अध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण
    • वेद प्रकाश शर्मा - अध्यक्ष, योग आयोग
    • रामदयाल प्रजापति - अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड
    • भागचंद उइके - अध्यक्ष, राज्य प्रवासी आयोग
    • भगवानदास गोंडाने - अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल
    • घनश्याम पिरोनिया - अध्यक्ष, बाँस विकास प्राधिकरण
    • रामलाल रोतेले - अध्यक्ष, कोल विकास प्राधिकरण
    • रफत वारसी - अध्यक्ष, हज कमेटी
  • निम्नलिखित निगम/मंडल/प्राधिकरण/आयोग/कमेटी/बोर्ड के अध्यक्षों को तथा कैबिनेट मंत्री उपाध्यक्षों को राज्य के राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है-
    • नंदराम कुशवाहा - उपाध्यक्ष, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
    • सुनील पांडे - उपाध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण
    • अनिल अग्रवाल ‘लिली’- उपाध्यक्ष, भोपाल विकास प्राधिकरण
    • राकेश ‘गोलू’शुक्ला - उपाध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow