बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2025 | 21 Feb 2025

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के गया ज़िले के बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।  

मुख्य बिंदु 

  • उत्सव के बारे में:
    • इस बौद्ध महोत्सव में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों की झलक दिखाई दी। 
    • इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा इंडोनेशिया, लाओस, जापान सहित 6 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। 
    • बौद्ध महोत्सव में पहली बार बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन हुआ। इसके लिये कई देशों के बड़े फिल्मकारों, लेखकों आदि को आमंत्रित किया गया।  
    • इस फिल्म फेस्टिवल और आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में किया गया।  

बौद्ध महोत्सव  

  • बौद्ध महोत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन है, जिसे मुख्य रूप से बिहार के बोधगया में मनाया जाता है।  
  • यह महोत्सव भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं, बौद्ध धर्म और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। 
  • बौद्ध महोत्सव का पहला आयोजन वर्ष 1998 में किया गया था। 
  • बोधगया वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान (बोधि) की प्राप्ति हुई थी, इसलिये यह स्थल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये अत्यंत पवित्र है। 
  • यह महोत्सव बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों जैसे- अहिंसा, करुणा, शांति और ध्यान को बढ़ावा देता है। 
  • भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, भूटान, जापान, चीन, थाईलैंड, म्याँमार और अन्य देशों से हज़ारों श्रद्धालु तथा पर्यटक इसमें भाग लेते हैं।