पुस्तक ‘द गुरु: गुरुनानक की साखियाँ’ का विमोचन | 29 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

28 अगस्त, 2022 को हरियाणा कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रजनी सेखरी सिब्बल द्वारा लिखित पुस्तक ‘द गुरु: गुरु नानक की साखियाँ’का चंडीगढ़ के गोल्फ क्लब में आयोजित कार्यक्रम में विमोचन हुआ।

प्रमुख बिंदु

  • यह पुस्तक श्री गुरुनानक देव जी के जीवन के बारे में साखियों के संग्रह पर आधारित है। रजनी सेखरी सिब्बल ने इस पुस्तक में गुरु नानक देव जी की दस साखियाँ लिखी हैं।
  • इस पुस्तक में बटाला, ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब का विशेषरूप से उल्लेख किया गया है। उन्होंने इस पुस्तक में गुरु नानक देव जी को बाबा जी कहा है।
  • यह पुस्तक 500 साल पुराने उपाख्यानों का एक संग्रह है: एक जिज्ञासु बच्चा, जिसने अपने आसपास की दुनिया पर सवाल उठाया; एक बोधगम्य किशोर, जिसने एक तर्कहीन दुनिया में तर्कसंगत रूप से सोचा; एक जागरूक नौजवान, जिसने मौजूदा मानदंडों और रीति-रिवाज़ों के पीछे तर्क की तलाश की; एक बुद्धिमान और सहानुभूतिपूर्ण इंसान, जिसने समाज में गहरी जड़ें जमाने वाले पूर्वाग्रहों को मिटाने की कोशिश की और एक सौम्य, शांत तथा शुद्ध आत्मा, जो सद्भाव, शांति और करुणा का प्रसार करती है।