नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

बिहार

बिहार राज्य वूमेंस वूशु चैंपियनशिप-2025

  • 24 Feb 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

22-23 फरवरी, 2025 के मध्य बिहार के मुज़फ्फरपुर ज़िले के सिकंदरपुर स्थित खेल भवन में बिहार राज्य वूमेंस वूशु चैंपियनशिप-2025 शुभारंभ किया गया। 

मुख्य बिंदु 

  • आयोजन का उद्देश्य:
    • इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं के बीच वूशु खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिये तैयार करना था।
  • आयोजन:
    • इस प्रतियोगिता का आयोजन ज़िला खेल विभाग और बिहार वूशु एसोसिएशन के संयुक्त तत्त्वावधान में किया गया।
  • भागीदारी:
    • लगभग 300 से अधिक महिला खिलाड़ी बिहार के विभिन्न ज़िलों से इस चैंपियनशिप में भाग लिया, जिससे राज्य भर में खेल के प्रति उत्साह और भागीदारी का संकेत मिलता है।
  • खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
    • मुज़फ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब जीता, जो शहर में खेल के प्रति समर्पण और स्तर को दर्शाता है।
  • वूशु इवेंट्स:
    • इस चैंपियनशिप में सांडा और ताओलू जैसे विभिन्न वूशु इवेंट्स में मुकाबले हुए, जो वूशु खेल की विविधता के पहलुओं को उजागर करते हैं।

वूशु के बारे में:

  • वूशु एक चीनी मार्शल आर्ट है, जिसे दो तरह (ताओलु और सांडा) से खेला जाता है और यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 
  • वुशू को कभी-कभी कुंग फू भी कहा जाता है, और दोनों नाम आम तौर पर चीनी मार्शल आर्ट को संदर्भित करते हैं।
  • बिहार के कई खिलाड़ियों ने इस खेल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2