प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार लोकसभा चुनाव चरण 5

  • 21 May 2024
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

बिहार में आम चुनाव के पाँचवें चरण में 5 लोकसभा क्षेत्रों में 52.35% मतदान हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मुज़फ्फरपुर में 55.30%, हाजीपुर में 53.81%, सीतामढ़ी में 53.13%, सारण में 50.46% और मधुबनी में 49.01% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
  • इन पाँच सीटों पर 95 लाख से अधिक मतदाता 9,436 मतदान केंद्रों पर 80 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का निर्णय ले रहे हैं।
    • इन मतदाताओं में से 45.11 लाख महिलाएँ हैं, 29 वर्ष से कम उम्र के मतदाताओं की संख्या 21 लाख और 18-19 वर्ष की उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.26 लाख हैं।

लोकसभा (लोक सदन)

  • यह निचला सदन (प्रथम सदन या लोकप्रिय सदन) है और समग्र रूप से भारत के नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है।
  • संरचना: लोकसभा सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 निर्धारित की गई है, जिनमें से 530 सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि और 20 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हैं।
    • वर्तमान में लोकसभा में 543 सदस्य हैं, जिनमें से 530 सदस्य राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं और 13 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    • इससे पहले राष्ट्रपति ने एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को भी नामांकित किया था, लेकिन 95वें संशोधन अधिनियम, 2009 द्वारा यह प्रावधान केवल वर्ष 2020 तक वैध था।
  • प्रतिनिधियों का चुनाव: राज्यों के प्रतिनिधियों का चुनाव सीधे राज्यों के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों द्वारा किया जाता है।
    • केंद्रशासित प्रदेश (लोकसभा के लिये प्रत्यक्ष चुनाव) अधिनियम, 1965 के अनुसार, केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा के सदस्य सीधे चुने जाते हैं।
  • कार्य: लोकसभा के सबसे महत्त्वपूर्ण कार्यों में से एक कार्यपालिका का चयन करना है, जिसमें व्यक्तियों का एक समूह संसद द्वारा बनाए गए कानूनों को लागू करने के लिये मिलकर कार्य करते हैं।
    • जब हम सरकार शब्द का प्रयोग करते हैं तो प्रायः हमारे दिमाग में कार्यपालिका का ख्याल आता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow