प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


बिहार

बिहार कैबिनेट ने 31 बड़े फैसलों पर लगाई मुहर

  • 30 Nov 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

29 नवंबर, 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में हुई कैबिनेट बैठक में 31 अहम एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

प्रमुख बिंदु 

  • कैबिनेट की बैठक में लिये गए कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार हैं-
    • कैबिनेट की बैठक में बिहार पुरातत्त्व एवं संग्रहालय सेवा संशोधन के गठन को मंज़ूरी मिली है। इसके अलावा बिहार उत्पाद नियमावली 2001 में संशोधन का प्रकाशन करने की स्वीकृति मिली है।
    • इस बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएँ योजना के अंतर्गत सेविका चयन मार्गदर्शिका 2022 को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा अब सेविका चयन प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से होगी, जबकि सेविका के लिये इंटर और सहायिका के लिये न्यूनतम मैट्रिक योग्यता तय की गई है।
    • सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 15 दिसंबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।
    • शराब और ताड़ी उत्पादन से जुड़े निर्धन परिवार को आर्थिक मदद देने की योजना बनाई गई है, जिसके लिये कुल 610 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।
    • आतंकवाद, सांप्रदायिक, नक्सली हिंसा, सीमा पार से गोलीबारी एवं बारूदी सुरंग विस्फोट से पीड़ित सिविल व्यक्तियों को भी सहायता हेतु केंद्रीय योजना की सूची मार्गदर्शिका 2022 के प्रारूप को बिहार में भी लागू करने की स्वीकृति मिली है।
    • उद्योग विभाग के तहत संजीवन राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय स्वीकृति दी गई है।     
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow