बिहार
बिहार को मिला डिजिटेक अवार्ड्स 2025
- 21 Mar 2025
- 3 min read
चर्चा में क्यों?
18 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स समारोह में बिहार को ‘बिहार कृषि’ ऐप और स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सफल क्रियान्वयन के लिये स्वर्ण पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य बिंदु
- स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग:
- यह पुरस्कार बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) को स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दिया गया।
- राज्य की पहल ‘बिहार- प्राउड टॉर्च बियरर ऑफ यूनिवर्सल स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग फॉर द नेशन’ को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर इन पब्लिक सेक्टर श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
- स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग एक आधुनिक ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली है। यह पारंपरिक मीटरिंग की तुलना में अधिक पारदर्शी, कुशल और उपभोक्ता हितैषी है।
- इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना, बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, ऊर्जा की बचत और राजस्व वसूली में सुधार करना है।
- ‘बिहार कृषि’ ऐप:
- 'बिहार कृषि' एप बिहार कृषि विभाग द्वारा विकसित एक एकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो किसानों को कृषि योजनाओं, फसल मूल्य, मौसम, शिकायत निवारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सरकारी घोषणाओं और कृषि संबंधित संपर्क जानकारी उपलब्ध कराता है।
- बिहार के कृषि विभाग को इस ऐप के सफल कार्यान्वयन हेतु स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 'बिहार कृषि' एप बिहार कृषि विभाग द्वारा विकसित एक एकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो किसानों को कृषि योजनाओं, फसल मूल्य, मौसम, शिकायत निवारण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सरकारी घोषणाओं और कृषि संबंधित संपर्क जानकारी उपलब्ध कराता है।
- गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स
- ET गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
- ये पुरस्कार उन अग्रदूतों को प्रदान किये जाते हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- इस समारोह में पूरे भारत से 30 विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये।