विधानसभा उपाध्यक्ष ने अड़ेगा रीपा में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का किया शुभारंभ | 27 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 26 सितंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने कोंडागाँव ज़िले में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत ग्राम पंचायत अड़ेगा के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने गोबर पेंट निर्माण कर रहे महिला समूह को 01 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत् महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गोबर पेंट इकाई की शुरुआत हुई है।
  • उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से समूह की महिलाओं को गोबर पेंट निर्माण एवं बिक्री से भरपूर लाभ मिलेगा, साथ ही इससे होने वाली आय से महिलाएँ आर्थिक रूप से मज़बूत बनेंगी।