प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

एशियाई खेल 2023: अंतिम पंघाल ने कुश्ती में जीता काँस्य पदक

  • 07 Oct 2023
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

5 अक्तूबर, 2023 को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स-2023 में हरियाणा के हिसार ज़िले की महिला पहलवान अंतिम पंघाल के 53 किलोभार वर्ग में काँस्य पदक जीता है।

प्रमुख बिंदु

  • एशियन गेम्स में अंतिम पंघाल ने टोक्यो 2020 ओलंपिक की काँस्य पदक विजेता मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1 से हराकर एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीता और हांगझोऊ में भारत के लिये कुश्ती का दूसरा पदक जीता।
  • अंतिम पंघाल एशियाई खेल 2023 में पदक जीतने वाली अभी तक पहली महिला पहलवान है।
  • महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी काँस्य पदक जीता था।
  • मौजूदा अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने अपने एशियन गेम्स डेब्यू में पदक के साथ शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिये दिन का पहला कुश्ती पदक और हांगझोऊ में फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में पहला पदक जीता।
  • 19 वर्षीय भारतीय पहलवान को 19वें एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल में जापान की अकारी फुजिनामी से हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि, अंतिम पंघाल ने रेपेचेज राउंड में बाई हासिल करते हुए काँस्य पदक मैच में जगह बनाई।
  • विदित है कि अंतिम पंघाल ने पिछले महीने सर्बिया में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी काँस्य पदक जीता था।
  • अंतिम पंघाल की उपलब्धियाँ-
  • 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2022 में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
  • 2022 में अंडर-20 जूनियर वूमन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2021 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में काँस्य पदक

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow