भोपाल के आर्यन ने जीता स्विमिंग में काँस्य पदक | 04 Jul 2023

चर्चा में क्यों?

3 जुलाई, 2023 को हैदराबाद में खेली जा रही 76वीं स्विमिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आर्यन एस गणेश ने काँस्य पदक जीता।

प्रमुख बिंदु

  • आर्यन ने यह पदक 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में 705 पाइंट के साथ प्राप्त किया।
  • इस इवेंट में सर्विसेज के लिखित एसपी ने स्वर्ण पदक तथा वैष्णव हेगड़े बी ने रजत पदक प्राप्त किया।
  • यह पदक भोपाल के किसी भी तैराक का सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में पहला पदक है।