प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की सहूलियत के लिये एन्ड्रॉयड ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ

  • 31 Oct 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

29 अक्टूबर 2022 को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पंजीकृत किसान को धान विक्रय हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के सरलीकरण एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन के उद्देश्य से एन.आई.सी. द्वारा एन्ड्रॉयड ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ’विकसित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • ‘टोकन तुंहर हाथ’ऐप की सहायता से प्रत्येक पंजीकृत किसान संबंधित उपार्जन केंद्र में स्वयं के द्वारा निर्धारित तिथि में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के उपयोग से पंजीकृत किसानों द्वारा संबंधित समिति उपार्जन या उपार्जन कंद्रों में आगामी 7 दिवस तक टोकन प्राप्त किया जा सकता है।
  • इस ऐप द्वारा किसान को समिति द्वारा दर्ज किसान की जानकारी पंजीकृत रकबा, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी आदि की सभी नवीनतम जानकारियाँ प्राप्त होंगी।
  • ऐप के माध्यम से संबंधित समिति या उपार्जन केंद्र में प्रत्येक दिन की खरीदी क्षमता के 30 प्रतिशत की सीमा तक ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया जा सकेगा। उक्त सीमा में भी सीमांत, लघु व दीर्घ कृषकों को उनकी पंजीकृत संख्या के अनुपात में टोकन हेतु समान अवसर उपलब्ध होगा।
  • संबंधित समिति उपार्जन केंद्र में शेष 70 प्रतिशत खरीदी क्षमता की मात्रा ऑफलाइन टोकन हेतु उपलब्ध रहेंगी, ताकि जो किसान ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करने में असुविधा महसूस करते हैं, उन्हें पूर्व वर्षों की भाँति समिति मॉड्यूल से टोकन प्राप्त हो सके।
  • ऐप के माध्यम से टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों में समिति माड्यूल से टोकन जारी करने की व्यवस्था करने की प्रक्रिया के अलावा अतिरिक्त रूप से की जा रही है। इस प्रकार कृषकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त हो सकेगा।
  • उक्त ऐप के उपयोग से निम्नलिखित लाभ संभावित हैं-
    • समिति/उपार्जन केंद्रों में टोकन प्राप्त करने हेतु किसानों की भीड़ में कमी आएगी।
    • किसानों को घर-बैठे धान बेचने हेतु टोकन प्राप्त हो सकेगा, उन्हें समिति, उपार्जन कंद्रों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
    • किसानों को अपनी पंजीयन संबंधित जानकारी, जैसे- व्यक्तिगत, भूमिगत/खाता/धान खरीदी एवं भुगतान की जानकारी भी सुगमता से प्राप्त हो सकेगी। 
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow