प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

प्रदेश में पराली जलाने में अंबाला 56 केस के साथ सबसे आगे, कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर पर

  • 11 Oct 2023
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

10 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के कृषि विभाग के उप निदेशक जसविंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा में पराली के अवशेष जलाने में अंबाला नंबर एक पर पहुँच गया है। कुरुक्षेत्र दूसरे नंबर है।

प्रमुख बिंदु

  • अंबाला में आठ अक्तूबर तक 56 केस पराली जलाने के आ चुके हैं। इसी तरह कुरुक्षेत्र में 49 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं। प्रदेश में 22 ज़िलों में से 14 ज़िले के किसान पराली जला रहे हैं।
  • पराली जलाने से रोकने के लिये कृषि विभाग जागरूक कर रहा है। साथ ही चालान काटकर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। चालान काटने को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी अंबाला में आ रही है। चालान काटने को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह इसका लगातार विरोध कर रहे हैं।
  • यूनियन का कहना है कि अगर प्रशासन उनके खेत से पराली उठा लेता है तो ठीक, नहीं तो वह पराली को आग लगाएंगे। यूनियन की इस चेतावनी के बाद प्रशासन भी सख्त हो गया है। लगातार टीम फील्ड में चालान काटे जा रहे हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow