अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन | 16 Nov 2021

चर्चा में क्यों?

13-14 नवंबर, 2021 को उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा दोदिवसीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • सम्मेलन का उद्घाटन 13 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया था।
  • आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत पहली बार अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली से बाहर किया गया।
  • इस सम्मेलन में विभिन्न सत्रों में राजभाषा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
  • इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिन्दी का प्रचार-प्रसार करना है।
  • इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन की स्मारिका का भी विमोचन किया।