नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

राजस्थान

आजू गुजा

  • 03 Mar 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

22-23 फरवरी 2025 को राजस्थान के बीकानेर में पहला बाल महोत्सव 'आजू गुजा' आयोजित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • महोत्सव के संदर्भ में:
    • इस महोत्सव का आयोजन ज़िला प्रशासन द्वारा किया गया, जिसमें देश भर से 50 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया।
    • महोत्सव के दौरान बच्चों को नृत्य, संगीत, चित्रकला और कई अन्य कला रूपों से परिचित कराया गया।
  • कला एवं शिल्प गतिविधियाँ:
    • इस महोत्सव में बच्चों ने कठपुतली, कथा-कारिता, रंगमंच, चित्रकला, मूकाभिनय, विदूषक करतब, क्लाउन शो, वाक्चातुर्य, कावड़, बायस्कोप तथा लोक संगीत एवं नृत्य सहित अनेक जीवंत प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
    • विभिन्न प्रकाशकों द्वारा बाल साहित्य की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिनमें प्रमुख हैं प्रथम, नेशनल बुक ट्रस्ट, एकलव्य, अमर चित्र कथा, आदिदेव, राज कॉमिक्स और कैलास्टिक।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)

  • NBT, इंडिया वर्ष 1957 में भारत सरकार (उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय) द्वारा स्थापित एक सर्वोच्च निकाय है।
  • NBT के उद्देश्य हैं:
    • अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में अच्छे साहित्य का सृजन एवं प्रोत्साहन करना।
    • इस तरह के साहित्य को जनता को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना।
    • पुस्तक सूची प्रकाशित करना, पुस्तक मेले/प्रदर्शनी और सेमिनार आयोजित करना तथा लोगों को पुस्तक के प्रति रुचि रखने वाला बनाने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाना।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2