प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित होगा अग्रोहा

  • 18 Oct 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

16 अक्तूबर, 2023 को हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अग्रोहा के पुरातात्त्विक स्थल के उत्खनन की अनुमति मिलने के बाद अग्रोहा को ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा के 20 किलोमीटर परिधि के दायरे में यह शहर विकसित होगा, जो सिंगापुर, मॉरीशस की तरह अपनी पहचान बनाएगा।
  • अग्रोहा कल्चरल टूरिज्म को विश्व स्तर पर पहचान देने का काम करेगा। इसमें महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अग्रोहा को लेकर अपना विज़न डाक्यूमेंट मीडिया से साझा करते हुए बताया कि अग्रसेन ग्लोबल सिटी कनेक्टिविटी के हिसाब से बेहद महत्त्वपूर्ण लोकेशन है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन का केंद्र बन सकती है। यहाँ आभ्या महालक्ष्मी का 108 फीट ऊँचा मंदिर बनाया जा रहा है, जिस पर 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • पुरातत्त्व तथा धार्मिक महत्त्व और हड़प्पा संस्कृति के जुड़ाव के चलते यहाँ पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। इंडस सरस्वती साइट्स के अलावा राखीगढ़ी, बनावली, बिरडाना, कुनाल, हिसार के साथ-साथ अग्रोहा भी पर्यटन के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े सर्किट में से एक होगा।
  • डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार राखीगढ़ी की तर्ज़ पर यहाँ एक बड़ा म्यूजियम विकसित करने की योजना बना रही है। अग्रोहा पुरातत्त्व स्थल की खुदाई का कार्य भारतीय सर्वेक्षण की उत्खनन शाखा (एएसआई) व हरियाणा राज्य पुरातत्त्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
  • मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि अग्रोहा टीले की खुदाई के संबंध में केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि 1888-89 में पहली बार ब्रिटिश काल में टीले की खुदाई हुई थी। दूसरी बार 1938-39 में तथा तीसरी बार 1978-79 में खुदाई हुई थी। अब चौथी बार खुदाई का काम शुरू होगा।
  • सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत अग्रोहा विश्व स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिसमें महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा। हिसार एयरपोर्ट को फेज 2 में 7200 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इसके साथ लगती करीब 10 हज़ार एकड़ ज़मीन को भी इंटीग्रेटिड एविएशन हब के लिये उपयोग किया जाएगा।

 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2