झारखंड में चेतावनी जारी | 05 Aug 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम ज़िले में अत्यधिक वर्षा के बाद नदियों के उफान पर होने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिये चेतावनी जारी किया गया।

मुख्य बिंदु:

  • पड़ोसी सरायकेला-खरसावाँ ज़िले में स्थित चांडिल बाँध से लगभग 3,500 क्यूसेक जल सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया।
  • प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को नदियों के पास जाने से बचने तथा प्राधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।
    • लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न सड़क मार्ग बह गए, वृक्ष उखड़ गए, मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक पुल ढह गया।

सुवर्णरेखा नदी 

  • सुवर्णरेखा (स्वर्ण रेखा) नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों से होकर प्रवाहित होती है।
  • प्रमुख सहायक नदियाँ: काँची नदी और खरकई नदी

खरकई नदी 

  • यह सुवर्णरेखा नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
  • यह जमशेदपुर के आदित्यपुर क्षेत्र से होकर प्रवाहित होती है।
  • इसका उद्गम ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में होता है।