प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा

  • 17 Nov 2021
  • 3 min read

चर्चा में क्यों? 

16 नवंबर, 2021 को राजस्थान ललित कला अकादमी के निर्णायक मंडल द्वारा 62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के राज्य कला पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसके अंतर्गत राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

 प्रमुख बिंदु 

  • राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य भर से 196 कलाकारों की 584 कलाकृतियाँ प्राप्त हुई थीं, जिनमें से निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी के लिये 97 कलाकारों की 121 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियाँ भी सम्मिलित हैं।
  • इस निर्णायक मंडल में अब्बास बाटलीवाला (उदयपुर), असित कुमार पटनायक (दिल्ली) एवं मदनलाल (चंडीगढ़) शामिल हैं। 
  • प्रदर्शनी में जिन दस कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कृत करने के लिये चुना गया है, वे हैं-
    • रिचा माहेश्वरी (कोसमोस) 
    • कमल किशोर जोशी (मेघराज)
    • डॉ. मणि भारतीय (लैंडस्केप) 
    • योगेन्द्र सिंह नरूका (ए मैरिज पार्टी)
    • दुर्गेश कुमार अटल (प्लोवर)
    • निर्मल यादव (द ल्यूनार शेड्स)
    • कुमुदनी भरावा सोनी (कहाँ घूमे कहाँ जाए) 
    • राजेंद्र प्रसाद मीना (मूवमेंट आफ जॉय)
    • सुनील कुमावत (होप-3) 
    • ऋतु शेखावत (फ्लोइंग वर्लपुल) 
  • इन 10 कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हज़ार रुपए के नकद पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये जाएंगे। 
  • उल्लेखनीय है कि राजस्थान ललित कला अकादमी राजस्थान की ललित कला संस्कृति को बढ़ावा देने, फैलाने और विकसित करने के लिये राजस्थान सरकार का प्रमुख ललित कला संस्थान है। यह एक गैर-लाभकारी, स्वायत्त निकाय है, जिसे कला और संस्कृति मंत्रालय, राजस्थान द्वारा वित्तपोषित किया जाता है। 
  • अपनी भूमिका के अनुसरण में अकादमी प्रदर्शनियों, संस्थानों की छात्रवृत्ति, प्रायोजन, फेलोशिप, सहायता योजनाओं, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स का आयोजन करती है और वृत्तचित्र सामग्री प्रकाशित करती है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow