शहीदों के नाम से जाने जाएंगे प्रदेश के 509 स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की स्कूलों की लिस्ट | 22 Aug 2023

चर्चा में क्यों?

  • 20 अगस्त, 2023 को हरियाणा के सोनीपत ज़िले के ज़िला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि सोनीपत ज़िले में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब स्वतंत्रता सेनानियों व देश के प्राणों को लिये न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बारे में जान सकेंगे। इसके लिये प्रदेश सरकार शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 509 स्कूलों के नाम शहीदों के नाम पर रखने जा रही है। इसमें सोनीपत के आठ स्कूल शामिल हैं। 

प्रमुख बिंदु 

  • शिक्षा विभाग के सभी रिकॉर्ड और वेबसाइट पर इन सरकारी स्कूलों का नाम बदलकर शहीदों के नाम पर अपडेट किया जा रहा है। सरकार के इस कदम से शहीदों के परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।  
  • इनमें प्रदेश के 358 उच्च, वरिष्ठ, माध्यमिक स्कूल और 151 माध्यमिक व प्राथमिक पाठशालाएँ शामिल हैं। इन स्कूलों का नाम उस गाँव के स्वतंत्रता सेनानियों व देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के नाम पर रखा जा रहा है।  
  • इससे जहाँ युवा पीढ़ी को शहीदों की शहादत के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, वहीं उनके दिल में देशभक्ति की भावना भी जागृत होगी। 
  • जिन स्कूलों का नाम बदलकर वहाँ के स्वतंत्रता सेनानियों या वीर शहीदों के नाम पर रखा जाएगा, उनमें सोनीपत, गोहाना, कथूरा व खरखौदा खंड के दो-दो स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में कुछ स्कूलों के मुख्य द्वार पर नाम बदलकर लिखवा भी दिया गया है।

सोनीपत में शहीदों के नाम से जाने जाएंगे यह स्कूल: 

खंड

शहीद

स्कूल

सोनीपत

स्वतंत्रता सेनानी महावीर प्रसाद जैन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शहजादपुर 

सोनीपत

स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चंदन सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा 

गोहाना

शहीद सुखबीर सिंह 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रुखी 

गोहाना

स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन

राजकीय उच्च विद्यालय, सिकंदरपुर माजरा 

कथूरा

शहीद सिपाही कप्तान सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनाना 

कथूरा

शहीद महावीर सिंह

राजकीय उच्च विद्यालय, भंडेरी 

खरखौदा

शहीद रविंद्र सिंह दहिया

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहणा 

खरखौदा

शहीद राय सिंह

राजकीय प्राथमिक पाठशाला, झरोंठी 

  • कहाँ कितने स्कूलों के नाम बदले जाएंगे?
  • रेवाड़ी  - 94, भिवानी - 85, जींद - 61, पलवल - 38, रोहतक - 36, चरखी दादरी  - 28, झज्जर - 28, गुरुग्राम  - 25, कैथल - 21, महेंद्रगढ़ - 16, हिसार-  13, फतेहाबाद - 10, अंबाला - 8, फरीदाबाद  - 8, कुरुक्षेत्र - 8, सोनीपत - 8, यमुनानगर - 5, पंचकूला - 5, पानीपत - 5, सिरसा - 4, करनाल - 2, नूंह -1।
  • कुल  - 509