भारत भवन की 40वीं वर्षगाँठ समारोह का शुभारंभ | 14 Feb 2022

चर्चा में क्यों?

  • 13 फरवरी, 2022 को मध्य प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने भारत भवन की 40वीं वर्षगाँठ पर विविध कला समारोह का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु

  • मंत्री उषा ठाकुर ने भारत भवन मुक्ताकाश मंच पर राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और राज्य शिखर सम्मान के लिये विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों साहित्यकारों और रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पद्मश्री के लिये चयनित दुर्गा बाई व्याम के चित्रों, रेखांकन कला प्रदर्शनी-सुरेखा और प्रतिष्ठित कलाकारों की कृतियों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया।
  • रूपंकर कलाएँ के लिये राष्ट्रीय कालिदास सम्मान गुजरात के ज्योति भटे को वर्ष 2017 के लिये, नई दिल्ली की इरा चौधरी को 2018 के लिये, नई दिल्ली के परमजीत सिंह को 2019 के लिये और बड़ौदा के ध्रुव मिस्त्री को वर्ष 2020 के लिये दिया गया।
  • रंगकर्म के लिये राष्ट्रीय कालिदास सम्मान लखनऊ के डॉ. अनिल रस्तोगी को वर्ष 2019 के लिये और मुंबई के वामन केंद्रे को वर्ष 2020 के लिये प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2019 एवं 2020 के लिये विभिन्न विषयों में निम्नलिखित व्यक्तियों को राज्य शिखर सम्मान प्रदान किया गया-
विषय  वर्ष 2019 वर्ष 2020
हिंदी साहित्य शैवाल सत्यार्थी (ग्वालियर) हरी जोशी (भोपाल)
उर्दू साहित्य नईम कौसर (भोपाल) देवीशरण (भोपाल)
संस्कृत साहित्य डॉ. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता (दतिया) प्रो. रहस बिहारी द्विवेदी (जबलपुर)
शास्त्रीय संगीत पं. प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर (ग्वालियर) पं. सज्जनलाल ब्रह्माभटे (भोपाल)
रुपंकर कला देवी लाल पाटीदार (भोपाल) मनीष पुष्कले (नई दिल्ली)
नाटक वैशाली गुप्ता (भोपाल) के.जी. त्रिवेदी (भोपाल)
जनजातीय एवं लोककला अग्नेश केरकटेा (भोपाल) पूर्णिमा चतुर्वेदी
दर्लभ वाद्य वादन बाबूलाल भोला (सागर) डॉ. वर्षा अग्रवाल (उज्जैन)

  • इस समारोह के पहले दिन संतोष संत के निर्देशन में स्वर वेणु गुरुकुल इंदौर के कलाकारों ने बाँसुरी सप्तक की मधुर संगीतमयी प्रस्तुति दी।
  • इस पाँच दिवसीय समारोह में 13 फरवरी से 17 फरवरी 2022 तक बहुकला केंद्र भारत भवन में सुगम संगीत, आकर्षक नृत्य, स्लाइड शो, नृत्य नाटिका और कविता पाठ जैसी सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी।