37वाँ सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला | 09 Feb 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के सूरजकुंड में 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु:

  • यह हमारे शिल्पकारों को कला प्रेमियों से जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। यह मेला एक कला प्रदर्शनी और व्यापार केंद्र, दोनों है।
  • यह मेला हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि तथा विविधता को प्रदर्शित करता है।
  • मेले में लगभग 50 देश भाग लेंगे। इन देशों में इथियोपिया, घाना, केन्या, नामीबिया, नाइजीरिया, युगांडा, ज़िम्बाब्वे, मॉरीशस, म्याँमार, नेपाल, रूस, श्रीलंका समेत अन्य शामिल हैं।
    • शिल्प मेले में तंज़ानिया ने भागीदार राष्ट्र के रूप में भाग लिया।
  • गुजरात थीम राज्य है जो क्षेत्र के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति तथा समृद्ध विरासत का प्रदर्शन कर रहा है।