उत्कृष्ट कार्य के लिये 28 अधिकारी व स्वयंसेवकों को किया सम्मानित | 25 Sep 2023

चर्चा में क्यों?

  • 24 सितंबर, 2023 को हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार वितरण समारोह किया। इसमें प्रदेशभर से 28 एनएसएस कोऑर्डिनेटर, कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों को स्टेट एनएसएस अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

प्रमुख बिंदु

  • इसके साथ ही 50 एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों, प्राचार्यों को एनएसएस गतिविधियों में विशेष योगदान के लिये प्रशस्ति पत्र दिया।
  • एनईईटी सर्वे के लिये 10 मास्टर ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र, क्रीड़ा और सोशियो इको सर्वे के लिये 12 ज़िला उच्चतर शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
  • 12 स्वयंसेवकों को स्टेट लेवल पोस्टर मेकिंग कॉम्पटीशन के लिये सम्मानित किया।
  • इस दौरान एनएसएस के ज़िला समन्वयक विजय शर्मा को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से नवाज़ा गया।