896 करोड़ से प्रदेश में बनेंगे 15 फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज | 12 Jun 2023

चर्चा में क्यों 

10 जून, 2023 को मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में ‘सेतु बंधन योजना’में 896 करोड़ रुपए की लागत से 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।

प्रमुख बिंदु 

  • प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। 
  • दो रेलवे ओवर ब्रिज भी शीघ्र ही बनाए जाने हैं इसमें 36 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड़ से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रुपए से सिवनी शहर में एनएच-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।