11वाँ राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप | 30 Oct 2021

चर्चा में क्यों

29 अक्तूबर, 2021 को खेले गए राष्ट्रीय महिला जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम हरियाणा से पराजित होकर उपविजेता बनी।

प्रमुख बिंदु

  • चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड की टीम को 3-2 से पराजित किया।
  • वहीं चंडीगढ़ को 6-2 से पराजित कर महाराष्ट्र की टीम तृतीय स्थान पर रही।
  • विदित हो कि 11वें राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 20 अक्तूबर, 2021 से 29 अक्तूबर, 2021 तक झारखंड के ही सिमडेगा ज़िले में किया गया।
  • फाइनल मुकाबले में झारखंड की तरफ से दीपिका सोरेंग एवं रूपानी कुमारी ने गोल किया।
  • फाइनल में पराजित होकर झारखंड की टीम इस खिताब को लगातार तीसरी बार (हैट्रिक) जीतने से चूक गई और इस बार उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।